Begin typing your search above and press return to search.
HEALTH

Yoga Tips : रोज सुबह करें ये योगासन, एक्स्ट्रा चर्बी से मिलेगा छुटकारा

naveen sahu
4 Dec 2022 2:41 AM GMT
Yoga Tips : रोज सुबह करें ये योगासन, एक्स्ट्रा चर्बी से मिलेगा छुटकारा
x

रायपुर। Yoga Tips : आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में मोटापा बड़ी समस्या बन चूका है। कई लोग कई प्रकार से अपने मोटापे पर कंट्रोल पाना चाहते है। मगर सारे उपाए असफल हो जाते है. ऐसे में आपको कुछ ख़ास योग आसान को नियमित रूप से करना चाहिए।  जिससे आप अपने मोटापे पर …

रायपुर। Yoga Tips : आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में मोटापा बड़ी समस्या बन चूका है। कई लोग कई प्रकार से अपने मोटापे पर कंट्रोल पाना चाहते है। मगर सारे उपाए असफल हो जाते है. ऐसे में आपको कुछ ख़ास योग आसान को नियमित रूप से करना चाहिए। जिससे आप अपने मोटापे पर आसानी से कंट्रोल पा सकते है।

Read More : Early Morning Tips : ऐसे करें दिन की शुरुआत, दिनभर नहीं लगेगी थकान, हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे आप

सर्वांगासन या शोल्डर स्टैंड – इस आसन को करने से पेट पर जोर पड़ता है। इस आसन के दौरान स्पाइन से लेकर पेट तक में खिंचाव होता है। ये पेट की चर्बी को कम करने और मोटापा दूर करने में मदद करता है।

धनुरासन या धनुष मुद्रा – ये आसन पीठ के साथ-साथ पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। ये आसन पीठ संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

त्रिकोणासन – ये आसन पैरों, टखनों और घुटनों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ये पाचन तंत्र को मजबूत करता है। ये पीठ की मांपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। ये फैट बर्न करता है. इससे मोटापे को कम किया जा सकता है।

नौकासन अभ्यास नियामित रूप से करने से पीठ, पेट और पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। ये आसन मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

कटिचक्रासन योग – ये आसन पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। ये पेट और शरीर के अन्य भागों की चर्बी कम करने और फैट बर्न करने में मदद करता है. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

Next Story