Crime : पत्नी बच्चों सहित परिवार के 5 सदस्यों को जिंदा जलाया, खुद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

Crime

पंजाब। Crime जालंधर के मेहतपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों समेत परिवार के 5 सदस्यों को जिंदा जला दिया। उसके बाद पुलिस की गिरफ्तारी से बचने युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने आरोपी के शव को खेत के एक पेड़ से बरामद किया है। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : UP Crime : कलयुगी बेटे ने चाकू से वार कर मां की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार…

जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि कुलदीप सिंह नाम के शख्स ने नशे की हालत में ससुराल में जाकर अपनी पत्नी परमजीत कौर, बेटे गुरमोहल, बेटी अर्शदीप कौर, सास जंगीद्रो बाई और ससुर सुरजन सिंह को पेट्रोल से जला दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। कुलदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। सुरजन सिंह मजदूरी करता है। उसने 8 साल पहले अपनी बेटी परमजीत कौर की शादी की थी लेकिन कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई।

Read More : UP Crime : कोरियर देने के बहाने बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी के घर बोला धावा, महिला को पिस्टल की बट से मारकर फरार…

पति की मौत के बाद परमजीत कौर अपने दो बच्चों गुलमोहर और अर्शदीप के साथ मायके आ गई। इसके एक साल बाद उसने अपनी बेटी की दोबारा शादी गांव खुरसैदपुर के कुलदीप सिंह उर्फ कल्लू नाम के शख्स से कर दी। कुछ समय बाद ही कल्लू ने अपनी पत्नी और बच्चों को पीटने लगा। कुलदीप सिंह बच्चों को गोद नहीं ले रहा था। वह पत्नी पर बच्चों को साथ न रखने का दबाव बना रहा था, लेकिन मां अपने बच्चों को छोड़ने को तैयार नहीं थी, इसलिए दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

Read More : CG Crime : पत्नी बनकर रहने से इंकार करना पड़ा महंगा, प्रेमी ने की हत्या, गिरफ्तार…

परमजीत अपने दो बच्चों के साथ अपने माता-पिता के घर आई थी। बीती रात कुलदीप शराब पीकर सास-ससुर के घर आया, पूरा परिवार सो रहा था। कुलदीप सिंह उर्फ कल्लू ने पेट्रोल छिड़का और घर में आग लगा दी। घटना के बाद से पुलिस कुलदीप सिंह की तलाश कर रही थी। जिसके बाद आज उसका शव गांव के ही एक खेत में पेड़ में लटका मिला। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Back to top button