UP Crime : कोरियर देने के बहाने बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी के घर बोला धावा, महिला को पिस्टल की बट से मारकर फरार…
मेरठ। UP Crime जैन नगर में मंगलवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने कोरियर देने के बहाने कपड़ा कारोबारी के घर में लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने महिला के सिर पर पिस्टल की बट से मारकर फरार हो गए। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बदमाश कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है।
Read More : UP Crime : युवक की पीट-पीटकर की हत्या, शव को फेंका कुंए में…
बता दें कि जैन नगर 99 सी निवासी राजीव जैन का कपड़ों का कारोबार है। एक दुकान लाल कुर्ती बाजार में है, जबकि दूसरी दुकान रोहटा रोड स्थित ब्रिज बिहार में है। दोनों दुकानों को राजीव जैन के अलावा उनके बेटे नीरज जैन और धीरज जैन संभालते हैं। नीरज जैन मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे दुकान के लिए निकल गए थे। जबकि धीरज जैन घर के लिए फल और ब्रेड लेने के लिए गए थे। नीरज जैन की पत्नी मेघा जैन वर्धमान एकेडमी में शिक्षिका है।
Read More : UP Crime : सूने मकान में मिली ऑटो चालक की लाश, शरीर पर मिले धारदार हथियार का निशान, पुलिस जांच में जुटी…
जबकि नीरज जैन की पत्नी निशा ब्यूटी पार्लर घर पर ही चलाती हैं। सुबह करीब 9.45 बजे बाइक पर सवार दो बदमाश एक हाथ में बड़ी पेटी लिए घर का दरवाजा बजाने लगे और कोरियर आने की बात कही। निशा ने घर का मुख्य दरवाजा खोला तो बदमाशों ने पेटी अंदर फेंक दी। इसके बाद निशा और उनकी सास नीतू जैन को गन प्वाइंट पर ले लिया। इस दौरान निशा ने जोर से शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाशों ने नीतू जैन के सिर पर पिस्टल मारकर घायल कर दिया और वहां से फरार हो गए। रेलवे रोड पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
