Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : घर की लिपाई के लिए अब सी-मार्ट से खरीद सकेंगे देशी गाय का गोबर, पूजा पाठ सहित अन्य अवसरों पर होता है इसका महत्व...

Rohit Banchhor
10 Oct 2022 2:30 PM GMT
CG News
x

रायपुर। CG News दीपावली इस महीने की 24 तारीख़ को है। दीपावली के अवसर पर पूजा-पाठ और पवित्र संस्कार पांच दिन पहले से शुरू हो जाते है। ऐसे में शहरों में पूजा पाठ के लिए लिपाई करने या गौरी गणेश बनाने के साथ-साथ स्थान की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए देशी गाय के गोबर की …

CG News

रायपुर। CG News दीपावली इस महीने की 24 तारीख़ को है। दीपावली के अवसर पर पूजा-पाठ और पवित्र संस्कार पांच दिन पहले से शुरू हो जाते है। ऐसे में शहरों में पूजा पाठ के लिए लिपाई करने या गौरी गणेश बनाने के साथ-साथ स्थान की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए देशी गाय के गोबर की उपलब्धता एक बड़ी समस्या होती है।

Read More : CG News : शहर के हृदय स्थल में कटा सागोन का पेड़, वनविभाग औऱ राजस्व की टीम पहुंची मौके पर…

हिन्दू धर्म में तीज त्योहारों में देशी गाय के गोबर के उपयोग का अपना अलग ही महत्व है। कांक्रीट के रेगिस्तान की तरह बढ़ते शहरों में देशी गाय का गोबर मिलना लोगों के लिए बेहद मशक्कत का काम होता है। कई बार ऐसे अवसरों पर दूर शहर के बाहर के गांवो से गोबर ग्रामीणों से मांगकर लाना पड़ता है। इस दिवाली इस समस्याओं का रायपुर शहरवासियों को सामना नहीं करना पड़ेगा।

CG News

रायपुर नगर निगम क्षेत्र के गोकुल नगर गौठान की देशी गायों का गोबर अब सी-मार्ट में लोगों को किफायती दामों पर उपलब्ध रहेगा। गोकुल नगर जोन 6 के गौठान में काम कर रही महिला स्व सहायता समूह की सदस्य देशी गाय के गोबर की आकर्षक पैकिंग कर रही है। यहाँ लिपाई के लिए देशी गाय के गोबर में रंग मिलाकर उसे लाल पीला हरा और बैगनी रंग दिया जा रहा है।

Read More : CG News : भालू के हमले से युवक घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती…

यह देशी गाय का गोबर 1 किलो के पैकेट्स में सी-मार्ट में लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसकी कीमत 10 रुपए प्रति पैकेट होगी। स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल बताती है कि पिछले साल लिपाई के लिए गोबर मांगने बहुत से लोग आते थे, जिन्हे मुफ्त में गोबर दिया गया था। इसलिए इस वर्ष इसे महिलाओं के लिए आमदनी का नया जरिया बनाकर इसे गौठान में ही तैयार करके बेचने का निर्णय लिया गया है।

CG News

गौठान में 400 से अधिक देशी गाय है, जिनसे हर रोज़ करीब 3 हजार किलो गोबर मिलता है। इस गोबर का उपयोग करके यहाँ कई प्रकार के उत्पाद बनाए जाते है। जिसमे देशी गाय के गोबर से, लकड़ी, कंडे, धुप, हवन सामग्री, खाद, सूटकेस, चप्पल, गुलाल, मूर्तियां, पेंटिंग, गमले, टाइल्स, जैसी 31 प्रकार की अलग-अलग सामग्रियाँ बनाई जाती है। दीपावली से पहले तीन टन लिपाई का गोबर तैयार करने का लक्ष्य महिला समूह द्वारा रखा गया है। जिसे सी-मार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा।

Read More : CG News : छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की हुई बैठक, जिलाध्यक्ष बने तिवारी…

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के अंतर्गत जिले के गोकुल नगर, जोन 6 में 2.5 एकड़ में गौठान का निर्माण किया गया है। यहां गोबर को बेचा नहीं जाता बल्कि इससे कई प्रकार की सामग्री बनाने का काम महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाता है। इन उत्पादों की बिक्री से गौठान को सालाना 30 लाख की आमदनी होती है। जिससे समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है और किसी पर निर्भर भी नहीं है।

CG News

यहाँ के उत्पाद बनाते है इस गौठान को खास
स्व सहायता समूह में 13 महिलाएं काम करती है, जो गोवंश के देखभाल के साथ-साथ गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाती है। गौठान में ऐसे कई उत्पाद है जो दुनिया में पहली बार बने है जिनमे गोबर की चप्पल, सूटकेस, घड़ियाँ, पेंटिंग्स जैसी सामग्रियां शामिल हैं। इन उत्पादों के कारण न केवल यहां की महिलाओं को ख़ास पहचान मिली बल्कि अपने हुनर की वजह से उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया गया है।

Next Story