Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की हुई बैठक, जिलाध्यक्ष बने तिवारी...

Rohit Banchhor
9 Oct 2022 3:04 PM GMT
CG News
x

मनेन्द्रगढ़, एसके मिनोचा। CG News छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन मनेन्द्रगढ़ में संपन्न हुआ। एमसीबी जिले की प्रथम बैठक प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की उपस्थिति में आयोजित की गई। Read More : CG News : छत्‍तीसगढ़िया ओलंपिक अनूठी पहल, परंपरा से जुड़ रही नई पीढ़ी : जितेंद्र मुदलियार …

CG News

मनेन्द्रगढ़, एसके मिनोचा। CG News छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन मनेन्द्रगढ़ में संपन्न हुआ। एमसीबी जिले की प्रथम बैठक प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की उपस्थिति में आयोजित की गई।

Read More : CG News : छत्‍तीसगढ़िया ओलंपिक अनूठी पहल, परंपरा से जुड़ रही नई पीढ़ी : जितेंद्र मुदलियार

बैठक में एमसीबी जिले के प्रथम अध्यक्ष के रूप में धीरेन्द्र कुमार तिवारी को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही महिला जिलाध्यक्ष का दायित्व विनीता श्रीवास्तव को सौंपा गया। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दीपक रजक, जिला उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव एवं सतीश द्विवेदी को मनोनीत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष सोनहत भीम राव मेश्राम के कार्य से प्रभावित होकर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा उन्हे प्रदेश सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया।

CG News

लिपिक साथियों द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों का समर्थन किया गया। कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, सोनहत, खड़गवां, बैकुण्ठपुर और अन्य जिले के लिपिक सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लिपिको के वेतनमान सुधार के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है, जिसका परिणाम जल्द ही आप लोगों को देखने को मिलेगा। लिपिको की प्रत्येक समस्याओं को उनके द्वारा सुना गया एवं जल्द ही उनका समाधान करने भी बात कही गई।

Read More : CG News : ईद मिलादुन्नबी पर्व धूमधाम से मनाया गया, नात शरीफ का नगमा गाते निकाले जुलूस…

बैठक में प्रांतीय महामंत्री के. जेड. उस्मानी, बलरामपुर से प्रदेश सचिव इम्तियाज़ अहमद, सरगुजा संभाग अध्यक्ष विकास कश्यप, जिला अध्यक्ष बलरामपुर रमेश तिवारी, जिला अध्यक्ष कोरिया मो सादिक अख़्तर, बिलासपुर से प्रदेश सचिव मनीष मिश्र, प्रदेश महामंत्री सुनील यादव व हेमंत बघेल एवं प्रांतीय पदाधिकारी प्रदीप महाराज, सुनील नायडू तहसील अध्यक्ष बैकुंठपुर रितेश गुप्ता, जिला सचिव कोरिया रोहित साहू, ब्लाक अध्यक्ष भरतपुर प्रमोद द्विवेदी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन संभागीय उपाध्यक्ष दिलेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

Next Story