Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : भालू के हमले से युवक घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती...

Rohit Banchhor
9 Oct 2022 3:20 PM GMT
CG News
x

मनेंद्रगढ़/जनकपुर, एसके मिनोचा। CG News वन मंडल मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र कुँवारपुर में भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। Read More : CG News : छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की हुई बैठक, जिलाध्यक्ष बने तिवारी… …

CG News

मनेंद्रगढ़/जनकपुर, एसके मिनोचा। CG News वन मंडल मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र कुँवारपुर में भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Read More : CG News : छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की हुई बैठक, जिलाध्यक्ष बने तिवारी…

बता दें कि ग्राम पंचायत मन्नोड में वन्यप्राणी भालू द्वारा महेन्द्र पर हमला कर दिया गया। महेन्द्र सुबह शौच जाने के लिये जैसे ही घर से बाहर निकला तो एक मादा भालू और उसके दो शावकों ने उस पर हमला कर दिया। भालुओ ने उसके शरीर को जगह-जगह नोंच दिया। भालुओ द्वारा अचानक किये गये हमले से महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More : CG News : छत्‍तीसगढ़िया ओलंपिक अनूठी पहल, परंपरा से जुड़ रही नई पीढ़ी : जितेंद्र मुदलियार

घटना के बाद परिजनों ने उसे बेहतर ईलाज के लिये जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है, जहां अभी भी उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी कुंवारपुर राम सागर गुप्ता का कहना है कि घायल महेन्द्र को ईलाज के लिये प्रारंभिक सहायता के रूप में 2 हजार रूपये दिया गया है और प्रकरण तैयार कर आगे भी ईलाज में सहायता की जायेगी।

Next Story