Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : शहर के हृदय स्थल में कटा सागोन का पेड़, वनविभाग औऱ राजस्व की टीम पहुंची मौके पर...

Rohit Banchhor
9 Oct 2022 3:56 PM GMT
CG News
x

बीजापुर, गुप्तेश्वर जोशी। CG News जिले में सागोन की अवैध कटाई की खबर अक्सर चर्चा में रहती है। इस बार जो सागोन के पेड़ पर जो अवैध कुल्हाड़ी चली है, वह जंगल में नहीं बल्कि शहर के बीचोबीच तहसील कार्यालय से 50 मीटर की दुरी पर तहसीलपारा में चली है। इस वार्ड में जिले के …

CG News

बीजापुर, गुप्तेश्वर जोशी। CG News जिले में सागोन की अवैध कटाई की खबर अक्सर चर्चा में रहती है। इस बार जो सागोन के पेड़ पर जो अवैध कुल्हाड़ी चली है, वह जंगल में नहीं बल्कि शहर के बीचोबीच तहसील कार्यालय से 50 मीटर की दुरी पर तहसीलपारा में चली है। इस वार्ड में जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी औऱ बड़े नेताओं का घर है औऱ इस इलाके में इस तरह की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More : CG News : भालू के हमले से युवक घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती…

सागोन पेड़ की अवैध कटाई का यह जो मामला है यह शुक्रवार का है।खसरा नंबर 972/1 में सागोन का वृक्ष सीना ताने खड़ा था लेकिन इस सागोन पेड़ की अवैध कटाई हो गई आखिर किसने इस पेड़ की बली दे दी इसकी जांच वन विभाग व इंद्रावती टाइगर रिजर्व विभाग की टीम कर रही है। इस घटना की जानकारी के बाद राजस्व विभाग के तहसीलदार व नगरपालिका के अधिकारि कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंचे थे।

Read More : CG News : छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की हुई बैठक, जिलाध्यक्ष बने तिवारी…

हालांकि अवैध सागोन की लकड़ी को वनविभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। बीजापुर बफर रेंजर विनोद तिवारी ने बताया की मेरे पास इसकी जानकारी आयी है इसकी जांच की जा रही है जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी। वहीं बीजापुर के सामान्य वनमण्डल के रेंजर एच आर नाग ने कहा की मैं इसकी जानकारी जुटा रहा हूं जानकारी लेने के बाद कुछ बता पाउंगा।

Read More : CG News : छत्‍तीसगढ़िया ओलंपिक अनूठी पहल, परंपरा से जुड़ रही नई पीढ़ी : जितेंद्र मुदलियार

अब तक तस्करों का नहीं मिला कोई सुराग-
तकरीबन 1 साल पहले ही जिला मुख्यालय में जनपद स्कूल के पीछे 5 सागोन पेड़ो की अवैध कटाई की गई थी। यह मामला भी शहर के रसूखदारों से जुड़ा हुआ था, अब तक उस मामले में किसी के ऊपर कार्यवाही नहीं हुई। इस दफ़े वनविभाग क्या कार्यवाही करेगी यह देखना काफ़ी दिलचस्प होगा।

Next Story