Begin typing your search above and press return to search.
Accident

UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, 9 घायल...

Rohit Banchhor
21 Aug 2022 10:43 AM GMT
UP Accident
x

एटा। UP Accident जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव बादशाह के पास रविवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 9 श्रद्धालु घायल हो गए। Read More : UP Accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप को मारी …

UP Accident

एटा। UP Accident जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव बादशाह के पास रविवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 9 श्रद्धालु घायल हो गए।

Read More : UP Accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक व खलासी की मौत…

बता दें कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु वृंदावन से दर्शन कर वापस आ रहे थे। तभी तड़के करीब साढ़े 3 बजे आगरा मार्ग पर बाबसा मोड़ से पहले चालक शिवम को अचानक नींद की झपकी आ गई। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सृष्टि 12 वर्ष और निशा 15 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कासगंज जनपद के थाना पटियाली के गांव मुड़िया की रहने वाली थीं।

Read More : UP Accident : बाइक और ऑटो में हुई भिड़ंत, दो की मौत, 10 घायल…

वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार आरती 15 वर्ष, पुष्पेंद्र 40 वर्ष, संजू देवी 28 वर्ष, मलखान 35 वर्ष,
शिवपाल 50 वर्ष, उर्मिला 40 वर्ष, राम शांति 55 वर्ष, बांकेलाल 60 वर्ष व मातादीन
लक्ष्मी 15 वर्ष घायज है। जिसमें एक किशोरी आरती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More : UP Accident : तेज रफ्तार टेंपो पलटी, मासूम की मौत, शव लेकर दादी पहुंची कलक्ट्रेट…

जिसे उपचार के लिए आगरा रिफर किया गया है। वहीं बाकी घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ये सभी लोग 16 अगस्त को मथुरा गए थे। शनिवार रात करीब 11 से 12 के बीच बलदेव से अपने गांव अमरोली थाना अलीगंज जनपद एटा को रवाना हुए थे।

Next Story