IND vs NZ : सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 398 रनों का लक्ष्य, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक...

IND vs NZ : सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 398 रनों का लक्ष्य, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक...

Update: 2023-11-15 12:31 GMT


मुंबई। IND vs NZ इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल मैच आज यानी बुधवार 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। भारत के लिए विराट कोहली ने 117 रन बनाए। विराट कोहली ने इस शतक की बदौलत महान सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। विराट कोहली का ये वनडे में 50वां शतक है। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में 49 शतक है। श्रेयस अय्यर ने भी दमदार पारी खेली और विश्व कप 2023 में लगातार दूसरा शतक लगाया। रोहित शर्मा ने 47 रन बनाए। शुभमन गिल 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में भारत ने दमदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 71 रन साझेदारी हुई। कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुभमन गिल 79 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। विराट कोहली ने भारत के महान सचिन तेंदुलकर का वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने वनडे क्रिकेट में 49 शतक लगाए हैं, जबकि विराट कोहली के नाम अब 50 शतक हो गए हैं। विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में 113 गेंद में 117 रन बनाकर आउट हुए।। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद है। 

Tags:    

Similar News