Maharashtra Nagpur Blast : सोलर कंपनी में हुआ ब्लास्ट, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 3 घायल...

Maharashtra Nagpur Blast : सोलर कंपनी में हुआ ब्लास्ट, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 3 घायल...

Update: 2023-12-17 10:57 GMT


नागपुर। Maharashtra Nagpur Blast महाराष्ट्र के नागपुर से एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। जहां सोलर कंपनी में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि ब्लास्ट की चपेट में आने से 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बाकी के बचे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

बता दें कि नागपुर के बाजारगांव क्षेत्र में स्थित सोलर इंडस्ट्रीज की एक कास्ट बूस्टर इकाई में सुबह 9 बजे विस्फोट हुआ। जिस समय ये ब्लास्ट हुआ उस वक्त कंपनी के अंदर कर्मचारी मौजूद थे। धमाका इतना जोरदार था कि लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला और चपटे में आने से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस धमाके के बाद अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह यह ब्लास्ट सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका हुआ है। नागपुर ग्रामीण पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर मौजूद है। साथ ही बताया गया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल ब्लास्ट होनेे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Tags:    

Similar News