Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Naxalite encounter : मुठभेड़ में एक और महिला नक्‍सली की गई जान, 5 लाख का था इनाम घोषित...

Rohit Banchhor
24 Sep 2023 10:28 AM GMT
Naxalite encounter : मुठभेड़ में एक और महिला नक्‍सली की गई जान, 5 लाख का था इनाम घोषित...
x

दंतेवाड़ा। Naxalite encounter नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा के नहाड़ी क्षेत्र में 20 सितंबर को हुई मुठभेड़ से जुड़ी एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। इस मुठभेड़ में एक और महिला नक्‍सली की मौत हो गई। पुलिस के साथ मुठभेड़ में महिला नक्‍सली हिर्रे सपना घायल हो गई थी। दंतेवाड़ा एसपी ने इसकी पुष्टि की है। …

दंतेवाड़ा। Naxalite encounter नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा के नहाड़ी क्षेत्र में 20 सितंबर को हुई मुठभेड़ से जुड़ी एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। इस मुठभेड़ में एक और महिला नक्‍सली की मौत हो गई। पुलिस के साथ मुठभेड़ में महिला नक्‍सली हिर्रे सपना घायल हो गई थी। दंतेवाड़ा एसपी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि महिला नक्‍सली हिर्रे सपना पर 5 लाख का इनाम घोषित था।

Read More : Ajab-gajab : इस जिले में हनुमान जी डॉक्टर बनकर करते हैं मरीजों का इलाज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है ठीक…

बता दें कि बीते दिनों दंतेवाड़ा के नक्‍सल प्रभावित नहाड़ी के जंगलों में मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव मुठभेड़ के बाद मिले थे, जिसमें 5 लाख की इनामी लखमे व दो लाख की इनामी मंगली का शव था। इसके अलावा जवानों ने मौके से एक इंसास रायफल, एक भरमार सहित भारी मात्रा में समान बरामद किया था।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार डॉक्टर दंपत्ति को मारी टक्कर, दोनों की हालत नाजुक…

इस मुठभेड़ में पुलिस ने कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया था, जिसके बाद हिर्रे सपना केरलापाल एरिया कमेटी मेंबर की मौत की खबर सामने आई है। नहाड़ी मुठभेड़ में यह महिला नक्सली घायल हो गई थी। अन्य और कई नक्सलियों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। एसपी गौरव राय ने घायल महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है।

Next Story