Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार डॉक्टर दंपत्ति को मारी टक्कर, दोनों की हालत नाजुक...

Rohit Banchhor
24 Sep 2023 9:31 AM GMT

जगदलपुर। CG Accident रविवार सुबह शहर से 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जा रहे डॉक्टर दंपति को ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। बता दें कि आंध्रप्रदेश निवासी डॉ. के. …

CG Accident

जगदलपुर। CG Accident रविवार सुबह शहर से 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जा रहे डॉक्टर दंपति को ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
बता दें कि आंध्रप्रदेश निवासी डॉ. के. स्वर्णलता 33 वर्ष व उनके पति डॉ. अनंत नारायण रविवार की सुबह अपनी स्कूटी में सवार होकर चर्च जा रहे थे।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो लोगों की गई जान…

जैसे ही पंडरीपानी मोड़ के पास पहुंचे, तभी जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने सामने से ठोकर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही कार में लगा एयर बैग भी खुल गया। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दूसरे वाहन की मदद से मेकाज लाया गया। जहां दोनों के घायल होने की जानकारी लगते ही मेकाज अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू के साथ ही अन्य डॉक्टरों की टीम मौके पर आ पहुंची। घायलों को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया है।

Next Story