Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Weather Update : इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...

Rohit Banchhor
23 Sep 2023 12:22 PM GMT

रायपुर। Weather Update प्रदेश में मौसम विभाग ने इन 7 जिलों के लिए बारिश का चेतावनी जारी किया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, मुंगेली बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। Read More : CG Accident : तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा …

CG Weather Update :

रायपुर। Weather Update प्रदेश में मौसम विभाग ने इन 7 जिलों के लिए बारिश का चेतावनी जारी किया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, मुंगेली बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, एक की गई जान, दो घायल…

बता दें कि मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी होने की संभावना जताई है। इसी के साथ तापमान में बढ़ोतरी का भी अनुमान है। शुक्रवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से अधिक बारिश हुई। शनिवार सुबह से भी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव में बादल छाए हुए हैं।

Read More : CG Crime : करोड़ों रूपए के प्राचीन मूर्ति के साथ तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार…

शुक्रवार सुबह से ही रुक रुक कर हुई बारिश के चलते रायपुर सहित कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट रही और मौसम में ठंडकता आ गई। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है और अब बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। प्रदेश में अब तक चार जिलों में ज्यादा बारिश, 14 जिलों में सामान्य और नौ जिलों में कम बारिश हुई है।

Next Story