Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, एक की गई जान, दो घायल...

Rohit Banchhor
23 Sep 2023 11:56 AM GMT
CG Accident
x

कोरबा। CG Accident जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मुख्य मार्ग में बाइक सवार दो युवकों ने पैदल जा रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाद बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए है। …

CG Accident

कोरबा। CG Accident जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मुख्य मार्ग में बाइक सवार दो युवकों ने पैदल जा रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाद बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने 5 को रौंदा, एक नाबालिग की गई जान, चालक फरार…

बता दें कि बाइक सवार दो युवक बांगो की ओर से आ रहे थे। तभी तानाखार मुख्य मार्ग पर सड़क पर पैदल चल रहे राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा हुआ युवक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और राहगीर को भी गम्भीर चोंटे आई हैं। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।

Next Story