Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

MP Crime : मवेशी भगाने को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद, फायरिंग के दौरान 5 की गई जान, 6 घायल...

Rohit Banchhor
13 Sep 2023 2:49 PM GMT
MP Crime
x

दतिया। MP Crime जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा में धान के खेत में मवेशी घुस जाने के विवाद पर बुधवार सुबह दो पक्षों के लोगों के बीच हुआ विवाद गोलीकांड में बदल गया। इस सामूहिक नरसंहार में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे …

MP Crimeदतिया। MP Crime जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा में धान के खेत में मवेशी घुस जाने के विवाद पर बुधवार सुबह दो पक्षों के लोगों के बीच हुआ विवाद गोलीकांड में बदल गया। इस सामूहिक नरसंहार में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के पिता-पुत्र और भाई शामिल हैं।

Read More : MP Crime : मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद दंपति ने लगाई फांसी, जाने क्या है वजह…

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा में बुधवार सुबह प्रकाश दांगी का गांव के ही प्रीतम पाल से उसके धान के खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। करीब आधा घंटे से अधिक की गोलीबारी में पूरा गांव गोलियों की आवाज से गूंज उठा। इस गोलीकांड में प्रकाश दांगी, उसका पुत्र सुरेंद्र दांगी और भाई रामनरेश दांगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष पाल समाज के दो लोगों में राजेंद्र पाल और राघवेंद्र पाल की मौत हुई है।

Read More : MP Crime : 10 देसी पिस्टल के साथ 2 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, कर रहे थे बस का इंतजार…

घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों को भी उपचार के लिए वाहन से अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तीन दिन पहले भी हुआ था विवाद-
बताया जाता है कि मवेशी घुसने की घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। जिसे लेकर राजीनामे की कोशिश कराई गई। लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। बुधवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

Next Story