Begin typing your search above and press return to search.
Accident

MP Accident : यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, 2 लोगों की गई जान, कई यात्री घायल...

Sharda Kachhi
2 Sep 2023 2:27 PM GMT
MP Accident
x

नरसिंहपुर। MP Accident जिले के खैरी नाका के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक यात्री घायल हो गए है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि यह बस यात्रियों को …

MP Accident

नरसिंहपुर। MP Accident जिले के खैरी नाका के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक यात्री घायल हो गए है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि यह बस यात्रियों को लेकर नरसिंहपुर से गाडरवारा की ओर जा रही थी। इस दौरान खैरी नाका के पास हाइवे पर एक बाइक सामने आ गई।

Read More : MP Accident : पुलिसकर्मियों की कार हुआ हादसे का शिकार, चौकी प्रभारी, एएसआई सहित दो आरक्षक गंभीर…

बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गई। इस घटना में एक 8 साल का बच्चा देवांश और 24 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Read More : MP Accident : तेज रफ्तार बस ने स्कार्पियों वाहन को टक्कर मारते हुए पलटी, दो की मौत, दर्जन भर घायल…

घायलों को इलाज के लिए नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है। नरसिंहपुर एडिशनल एसपी नागेंद्र पटेरिया ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 22 यात्री घायल हुए है, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Next Story