Begin typing your search above and press return to search.
Accident

MP Accident : पुलिसकर्मियों की कार हुआ हादसे का शिकार, चौकी प्रभारी, एएसआई सहित दो आरक्षक गंभीर...

Rohit Banchhor
5 Aug 2023 2:26 PM GMT
MP Accident
x

नरसिंहपुर। MP Accident जिले के नरसिंहपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें पुलिस कर्मियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सिंहपुर चौकी प्रभारी सहित एक एएसआई और दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर रिफर किया गया है। Read More …

MP Accident

नरसिंहपुर। MP Accident जिले के नरसिंहपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें पुलिस कर्मियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सिंहपुर चौकी प्रभारी सहित एक एएसआई और दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर रिफर किया गया है।

Read More : MP Accident : तेज रफ्तार बस ने स्कार्पियों वाहन को टक्कर मारते हुए पलटी, दो की मौत, दर्जन भर घायल…

बता दें कि सिंहपुर चौकी प्रभारी यादवेंद्र मरावी अपने स्टाफ एएसआई अनिल तेकाम और आरक्षक विजय व दुलीचंद के साथ निजी वाहन से किसी कार्य के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार मगरधा चौराहा के पास पहुंची तो अचानक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चौकी प्रभारी सहित अन्य तीनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो मौके पर भीड़ लग गई।

Read More : MP Accident : तेज रफ्तार मारूति वैन खड़ी ट्रॉली में जा घुसी, 3 लोगों की गई जान, 4 घायल…

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से सभी को जबलपुर रिफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कार को ट्रक ने टक्कर मारी है या किसी कंटेनर ने यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सभी घायल कर्मचारियों को समय पर उचित उपचार मिले इसके लिए पहले उन्हें जबलपुर भिजवाया गया है। मामले में पता किया जा रहा है कि घटना कैसे हुई।

Next Story