Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

MP News : प्रेमी युगल ने नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी...

Rohit Banchhor
25 Aug 2023 2:34 PM GMT
MP News
x

विदिशा। MP News शहर के बायपास स्थित बेतवा नदी में बीती रात एक युवक और युवती ने बेतवा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची होमगार्ड द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों की खोजबीन की जा रही है। शुक्रवार सुबह तक युवक-युवती का पता नहीं चल पाया है। युवक रायसेन जिले …

MP News

विदिशा। MP News शहर के बायपास स्थित बेतवा नदी में बीती रात एक युवक और युवती ने बेतवा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची होमगार्ड द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों की खोजबीन की जा रही है। शुक्रवार सुबह तक युवक-युवती का पता नहीं चल पाया है। युवक रायसेन जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read More : MP News : घर से निकले थे खेलने, तालाब में डूबकर 4 बच्चों की गई जान, पुलिस जांच में जुटी…

होमगार्ड की जिला कमांडेंट रश्मि दुबे ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9.45 बजे बायपास स्थित बेतवा नदी के पुल से एक 29 वर्षीय युवक और युवती के नदी में कूदने की सूचना मिली थी। इन दोनों को पास के ही खेत में रहने वाले एक किसान ने देखा था। सूचना मिलते ही होमगार्ड की टीम ने रात डेढ़ बजे तक नदी में खोजबीन की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला।

Read More : MP News : नहाने के दौरान शिप्रा नदी में डूबा युवक, परिजनों में पसरा मातम…

शुक्रवार को सुबह सवा 6 बजे से फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। बेतवा नदी में करीब सात सौ मीटर के दायरे में युवक-युवती की तलाश की जा रही है। दुबे ने बताया कि नदी में कूदने वाले युवक का नाम रायसेन निवासी मुदित रजक बताया जा रहा है। वहीं युवती के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Next Story