Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

MP News : नहाने के दौरान शिप्रा नदी में डूबा युवक, परिजनों में पसरा मातम...

Rohit Banchhor
12 Aug 2023 2:36 PM GMT
MP News
x

उज्जैन। MP News शहर के शिप्रा नदी के रामघाट पर शनिवार सुबह भोपाल के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आया था। तभी नहाने के दौरान वह डूब गया। घटना की सूचना पर गोताखोर की टीम ने शव को बरामद कर लिया है। …

MP News

उज्जैन। MP News शहर के शिप्रा नदी के रामघाट पर शनिवार सुबह भोपाल के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आया था। तभी नहाने के दौरान वह डूब गया। घटना की सूचना पर गोताखोर की टीम ने शव को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : MP News : पहले पूर्व विधायक की हुई संदिग्ध मौत, फिर पेड़ से लटकता मिला ड्राइवर का शव, जाने क्या है वजह…

एसआई अनिल ठाकुर ने बताया कि संदीप भार्गव 19 वर्ष निवासी विट्ठल मार्केट भोपाल में ड्राइवरी करता था। उसका परिवार मूल रूप से खंडवा का रहने वाला है, मगर वह 12 साल से भोपाल में ही निवास कर रहे हैं। संदीप अपने दोस्त निखिल व विक्की यादव के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने के लिए आया था। तीनों दोस्त शुक्रवार रात करीब 11 बजे उज्जैन के लिए ट्रेन में बैठे थे। शनिवार तड़के करीब 4 बजे ट्रेन उज्जैन पहुंची थी, जहां से तीनों दोस्त नहाने के लिए रामघाट पहुंच गए थे।

Read More : MP News : पिकनिक मनाने गए 6 युवक नदी में बहे, 3 को सुरक्षित बाहर निकाला, तीन की तलाश जारी…

शिप्रा में स्नान के लिए निखिल व संदीप उतरे थे। उसी दौरान संदीप गहरे पानी में चला गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। निखिल व विक्की ने इसकी सूचना रामघाट चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी थी। उसके बाद होमगार्ड के गोताखोरों ने युवक की तलाश की थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया। महाकाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story