Begin typing your search above and press return to search.
news

Andhra News : मासूम बच्ची तिरूपति मंदिर दर्शन के लिए कर रही थी चढ़ाई, तेंदुए ने मारकर खाया, लोग दहशत में...

Rohit Banchhor
12 Aug 2023 1:48 PM GMT
Andhra News
x

तिरूपति। Andhra News जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तिरुमला पर्वतों पर स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने के लिए जाते समय एक 6 साल की बच्ची को तेंदुए ने मार कर खा लिया। मंदिर दर्शन के लिए पैदल मार्ग से जाते समय तेंदुए ने बच्ची …

Andhra News

तिरूपति। Andhra News जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तिरुमला पर्वतों पर स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने के लिए जाते समय एक 6 साल की बच्ची को तेंदुए ने मार कर खा लिया। मंदिर दर्शन के लिए पैदल मार्ग से जाते समय तेंदुए ने बच्ची पर हमला किया और उसके शरीर का आधा हिस्सा खा लिया। इस घटना के सामने आने के बाद मंदिर जा रहे सभी श्रद्धालु दहशत में आ गए हैं।

Read More :
Big News : एक साथ मिले बाघ के 4 नन्हे शावक, वन विभाग ने शुरू की मां की तलाश…

बता दें कि तिरुमला स्थित भगवान के दर्शन के लिए कई श्रद्धालुओं के साथ एक परिवार शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे अलिपिरी पैदल मार्ग से पर्वत पर चढ़ना शुरू किया। कुछ घंटे की चढ़ाई के बाद, यानी तकरीबन रात 11 बजे अचानक 6 साल की लक्षिता पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमला होते ही आस-पास के लोग चिल्लाने लगे, जिसके बाद तेंदुआ बच्ची को घसीटते हुए जंगल के अंदर ले कर चला गया। पुलिस ने बच्ची का शव शनिवार सुबह बरामद किया है।

Read More : Andhra Pradesh New Capital : आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी विशाखापत्तनम, सीएम जगन मोहन रेड्डी किया ऐलान

तेंदुए ने बच्ची के शरीर का लगभग आधा हिस्सा खा लिया था। शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में दहशत फैली हुई है। दरअसल ऐसा ये पहला मामला पहला नहीं है जो सामने आया है। पिछले एक महीने में तेंदुए के हमले का यह दूसरा हमला है।

Next Story