MP Accident : तेज रफ्तार मारूति वैन खड़ी ट्रॉली में जा घुसी, 3 लोगों की गई जान, 4 घायल…

MP Accident

नीमच। MP Accident जिले के रूपावास के पास शनिवार तड़के एक हृदय विदारक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मारूति वैन खड़ी ट्राली में जा घुसी। इस हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक 8 साल का बच्चा भी शामिल है।

Read More : MP Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, मां-बेटे की गई जान…

बता दें कि मनासा क्षेत्र में शनिवार तड़के 4.30 बजे सनसनी फैल गई। जब मारुति वैन में सवार 7 लोग उज्जैन से नीमच जिले के मनासा के देवरी-खवासा आ रहे थे। इसी बीच रुपावास के समीप खड़ी ट्रॉली में वें जा घुसी। बताया जा रहा है कि नींद का झोंका आने से हादसा हुआ है। इस इस हादसे में संदीप पाटीदार 35 वर्ष, सुशीला बाई पाटीदार 65 वर्ष, जयंती बाई 32 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

Read More : MP Accident : खराब लोडिंग वाहन को साइड लगाने दे रहे थे धक्का, पीछे से ट्रक ने कुचला, 3 की गई जान…

जिसमें चेतना 12 वर्ष, नयन 8 वर्ष, पप्पू पाटीदार 35 वर्ष और कमला बाई 55 वर्ष शामिल हैं। जिन्हें गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं, पप्पू पाटीदार को ज्यादा घायल होने के कारण उदयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतकों के शव को मनासा शासकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Back to top button