Begin typing your search above and press return to search.
Health & Fitness

Weight Loss Vegetarian Diet : क्या आप भी अपने वजन से है परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स...

Rohit Banchhor
4 Aug 2023 4:53 PM GMT
Weight Loss Vegetarian Diet
x

Weight Loss Vegetarian Diet : अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है और वजन को कम करने की कोशिश में लगे हैं तो खानपान की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। लेकिन वेजिटेरियन हैं तो इन फूड्स को खाएं। ये ना केवल शरीर को सारे जरूरी न्यूट्रिशन देने में मदद करेंगे बल्कि पेट …

Weight Loss Vegetarian Diet

Weight Loss Vegetarian Diet : अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है और वजन को कम करने की कोशिश में लगे हैं तो खानपान की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। लेकिन वेजिटेरियन हैं तो इन फूड्स को खाएं। ये ना केवल शरीर को सारे जरूरी न्यूट्रिशन देने में मदद करेंगे बल्कि पेट को देर तक भरा महसूस कराएंगे। जिससे आपका मन फूड क्रेविंग का नहीं होगा और आप अनहेल्दी स्नैकिंग से बच जाएंगे। तो चलिए जानें वेजिटेरियन डाइट में किन फूड्स को वेट लॉस के लिए बेस्ट मानते हैं।

Read More : Weight Loss Snacks : इन चीजों के सेवन से पिघलने लगती है चर्बी, मोटापा से मिलेगा छुटकारा, जाने क्या है वो चीज…

मूंग की दाल- मूंग में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है। इसके साथ ही मूंग खाने से शरीर में पेट को भरा फील कराने वाले हार्मोंस प्रोड्यूस होते हैं। जिसकी वजह से काफी देर तक पेट भरा रहता है। इसके अलावा मूंग में मौजूद प्रोटीन का थर्मिक इफेक्ट इसे बेली फैट घटाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनाता है।
छाछ या बटरमिल्क- छाछ को केवल अच्छे डाइजेशन के लिए ही नहीं पिया जाता। बल्कि ये वेट लॉस के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है। छाछ में काफी लो कैलोरी होती है। मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के बाद एक गिलास छाछ पीने से काफी देर तक भूख नहीं लगती और पेट भरा रहता है। इससे अनहेल्दी फूड की क्रेविंग भी खत्म होती है।
चिया सीड्स- बेली फैट घटाने के लिए चिया सीड्स को बेस्ट माना जाता है। अगर आप इसे ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो ये ना केवल बॉडी को जरूरी न्यूट्रिशन देते हैं बल्कि पेट को भी देर तक भरा रखते हैं। हाई फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चिया सीड्स को वेट लॉस के लिए सुपरफूड माना जाता है।

Read More : Weight Loss : मोटापा कम करने में तमाम ट्रिक्स हो गए हैं फेल, तो आज से फॉलो करें ये प्लान! फिर देखिए कैसे छू-मंतर होती है पेट की जिद्दी चर्बी!

रागी- होल ग्रेन वेट लॉस के लिए बहुत जरूरी है। जिसमे रागी को सबसे टॉप पर रख सकते हैं। इसमे मेथियोनाइन नाम का अमीनो एसिड होता है। जो बॉडी से एक्सट्रा फैट को निकालने में हेल्प करता है।
अमरनाथ या राजगिरा- इस होल ग्रेन में काफी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। वेट लॉस के लिए अगर प्रोटीन की मात्रा डाइट में बढ़ानी है तो अमरनाथ को डाइट में शामिल करें।
गोभी- गोभी को अक्सर लोग वेट लॉस के लिए साइड में कर देते हैं। लेकिन बाकी सब्जियों की तरह इसमे भी प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अच्छी खासी होती है। लेकिन इसके साथ ही ये बिल्कुल लो कैलोरी वेजिटेबल्स है। जिसे खाना टेस्टी होता है।

Next Story