Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Elephant alert : आधी रात को दंतैल हाथी ने मचाया कोहराम, लोगों ने घरों से भागकर बचाई जान, 6 घरों को पहुंचाया नुकसान...

Rohit Banchhor
23 Jun 2023 12:52 PM GMT
Elephant alert
x

जशपुर। Elephant alert जिले में एक बार फिर हाथी का कहर देखने को मिल रहा है। दल से बिछड़ा हाथी लगातार कोहराम मचा रहा है। शुक्रवार की बीती रात को दंतैल हाथी ने सबसे पहले जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बरजोर में जा घुसा वहां निर्मला बेग के घर को निशाना बनाया। इसके …

जशपुर। Elephant alert जिले में एक बार फिर हाथी का कहर देखने को मिल रहा है। दल से बिछड़ा हाथी लगातार कोहराम मचा रहा है। शुक्रवार की बीती रात को दंतैल हाथी ने सबसे पहले जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बरजोर में जा घुसा वहां निर्मला बेग के घर को निशाना बनाया। इसके बाद फरसाजुड़वाइन में तीन घर, इसके बाद दंतैल हाथी रात करीबन 2 बजे बिहाबाल गांव में अचानक आ धमका।

Read More : Elephant Alert : 44 हाथियों के दल ने ग्रामीण के आशियाने को उजाड़ा, किसानों के फसलों को रौंदा, वन विभाग ने किया अलर्ट…

दंतैल हाथी ने जंगल से सटे जगत राम के घर को निशाना बनाया, घर में सो रहे वृद्ध महिला एवं अन्य लोगों ने घर तोड़ने की आवाज सुनकर किसी तरह भाग निकलने में कामयाब हो गए। घर के दीवाल को तोड़कर घर में रखे अनाज को चट कर गया। मकान का दीवाल तोड़ने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को खदड़ने में सफल रहे। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के रेंजर प्रभावती चौहान के साथ वन विभाग के कर्मचारी अभय लकड़ा, एडविन केरकेट्टा, बालगोविंद साय टीम पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर रही है।

Read More : Elephant Alert : फिर पहुंचा हाथियों का दल, फसलों को रौंदा, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने किया अलर्ट…

दल से बिछड़ा हाथी दो दिनों में तोड़ा 6 घर
जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र में बीते दो दिनों में 6 घरों को तोड़ा, वही ग्रामीण हाथी की कहर से बचने के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं। बीते दो दिनों में सबसे पहले कांसाबेल वन परिक्षेत्र के टांगरगांव में एक घर को निशाना बनाया, बरजोर में एक मकान, फरसाजुड़वाईंन में तीन घर को तोड़ा एवं बिहाबाल में एक घर को तोड़ा है। इधर वन विभाग की टीम इस हाथी पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वन विभाग की टीम ने नुकसान हुए मकान का मुआवजा के प्रकरण दर्ज की। साथ ही हाथियों से सावधानियां बरतने के लिए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की जा रही है।

Next Story