Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Elephant Alert : 44 हाथियों के दल ने ग्रामीण के आशियाने को उजाड़ा, किसानों के फसलों को रौंदा, वन विभाग ने किया अलर्ट...

Rohit Banchhor
30 Sep 2022 1:08 PM GMT
Elephant Alert
x

कोरबा। Elephant Alert जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में 44 हाथियों के दल ने बीती रात सिरमिना में एक ग्रामीण के आशियाने को उजाड़ दिया। वहीं दर्जन भर किसानों की फसल रौंद दी। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हाटी क्षेत्र से अचानक पहुंचे हाथियों का दल बीती रात कुदमुरा तथा कोरबा रेंज …

Elephant Alert

कोरबा। Elephant Alert जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में 44 हाथियों के दल ने बीती रात सिरमिना में एक ग्रामीण के आशियाने को उजाड़ दिया। वहीं दर्जन भर किसानों की फसल रौंद दी। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हाटी क्षेत्र से अचानक पहुंचे हाथियों का दल बीती रात कुदमुरा तथा कोरबा रेंज के बताती गांव होते हुए तड़के करतला रेंज के घोटमार जंगल पहुंचे।

Read More : Elephant Alert : फिर पहुंचा हाथियों का दल, फसलों को रौंदा, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने किया अलर्ट…

हाथियों के घोटमार क्षेत्र में दस्तक देते ही करतला का वन अमला सतर्क हो गया है। वन विभाग ने हाथियों की लगातार निगरानी करने के साथ ही नुकसानी का सर्वे भी शुरू कर दिया है। उधर कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में घूम रहे 44 हाथी बीती रात सिरमिना पहुंच गए और यहां की बस्ती में प्रवेश कर एक ग्रामीण के कच्चे मकान को ढहा दिए तथा खेतों व बाड़ी में लगे धान व मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया।

Read More : Elephant Alert : 24 हाथियों के दल ने मचाया आतंक, ग्रामीण दहशत में, वन विभाग ने किया अलर्ट…

इस दौरान ग्रामीण रतजगा करते रहे जबकि वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हाथियों को खदेडऩे में लगे रहे। सुबह होने पर हाथियों ने जंगल का रूख किया। बड़ी संख्या में हाथियों के विचरण से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले की सीमा को पार कर कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में पहुंच सकते हैं इसलिए वहां के अमले को जानकारी दे दी गई है। साथ ही सीमा पर मौजूद गांव के लोगों को सतर्क भी कर दिया गया है।

Next Story