Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : जोन सेक्टर बूथ के माध्यम से प्रत्येक गांव के हर घर तक सरकार की योजना को पहुंचना है: पूनम

Rohit Banchhor
29 May 2023 1:40 PM GMT
CG News
x

मुंगेली। CG News अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर मुंगेली विधानसभा एलडीएम प्रभारी पूनम पाण्डेय ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव के नेतृत्व में जोन स्तरीय बैठक खम्हरिया के कुतुम मीनार जैत स्तंभ के पास स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया। पूनम पाण्डेय का जरहागांव ब्लॉक के खम्हरिया आगमन पर …

CG News

मुंगेली। CG News अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर मुंगेली विधानसभा एलडीएम प्रभारी पूनम पाण्डेय ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव के नेतृत्व में जोन स्तरीय बैठक खम्हरिया के कुतुम मीनार जैत स्तंभ के पास स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया। पूनम पाण्डेय का जरहागांव ब्लॉक के खम्हरिया आगमन पर ब्लॉक अध्यक्ष रामचन्द्र साहू के नेतृव में गुलदस्ता कांग्रेस गमछा भेंटकर स्वागत किया गया। बैठक में सूचना के अधिकार विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिन्हा, प्रदेश सचिव सुकुमार यादव जिलाध्यक्ष बिलासपुर, नवनीत कुमार जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष मदन लाल यादव भी इस बैठक में उपस्थित रहे।

Read More : CG News : रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका…

पूनम पाण्डेय ने एलडीएम का मतलब समझाया की लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत अजा विधानसभा शीट में पिछड़ा वर्ग सामान्य अल्पसंख्यक के सक्रिय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जो कांग्रेस पार्टी के संगठन के कार्यक्रमों में हमेशा सक्रिय रहते है और हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन धन लगाकर काम करने वाले जाबाज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चिन्हांकन कर उसे नेतृव करने का मौका देने का काम करना है। बैठक में बीसीटी ब्लॉक कोऑर्डिनेशन टीम का गठन किया गया। बैठक में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की प्रमुख लोग उपस्थित रहे। उनके बीच में एलडीएम के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया किया गया। उपस्थित समाज प्रमुखों ने एलडीएम का समर्थन करते हुए कांग्रेस के पक्ष में हरसंभव कार्य करने की बात कही। जोन सेक्टर बूथ के उपस्थित पदाधिकारियों को पूनम पाण्डेय ने एलडीएम के तहत कैसे कार्य करना है विस्तार से समझाया।

CG News

ब्लॉक के हर जोन सेक्टर एवं प्रत्येक गांव में ऐसे युवाओं को जो चिन्हांकन कर उसे नेतृव के साथ जवाबदारी देना है जो छग कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सभी वर्गाे के लिए चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव एक एक घर तक पहुंचाने का काम करेंगे । प्रत्येक गांव में 5सक्रिय युवा 5सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से तैयार करना है जो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जिताने में में इनका महत्वपूर्ण भूमिका रहेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव के सैकड़ों पदाधिकारियों सक्रिय कार्यकर्ताओं व महिला पदाधिकारियों ने भी इस बैठक में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पूर्व में भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर एवं ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू के कार्यों से प्रभावित होकर सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किए थे।

Read More : CG News : नक्सलियों ने की युवक की हत्या, पर्चे फेंककर लगाया मुखबिरी का आरोप

कार्यक्रम में हीरा सायशेरा प्रदेश समन्वयक अजा विभाग रूपलाल कोसरे प्रदेश उपाध्यक्ष अजा विभाग दिलीप बंजारा सेवादल प्रमुख वशील्ला खान सभापति परेश्वर साहू कोषाध्यक्ष, केशव अंचल मंडी सदस्य, लोकेश बिसेन जनपद सदस्य महावीर साहू टेकलाल निर्मलकर डॉ जीपी पहारे, आशाराम कुर्रे, तारणी विश्वकर्मा, मदन पटेल, सहदेव जायसवाल, नेतराम धुरी, धीरसिंह बंजारे, मकराल यादव, अनिल जायसवाल, मिथलेश जायसवाल, म.का.ब्लॉक अध्यक्ष, जानकी बंजारे सरपंच खम्हरिया, कौसिल्या विष्णु खूटे राजू प्रजापति जांगड़े पुष्पा जांगडे नीलू परिहार ईश्वर मन्नाडे अमर सोनवानी दूजेराम जायसवाल समीर टंडन रामकुमार यादव चंद्रभान बंजारे मिथुन आदि सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story