Begin typing your search above and press return to search.
Accident

MP Accident : खराब लोडिंग वाहन को साइड लगाने दे रहे थे धक्का, पीछे से ट्रक ने कुचला, 3 की गई जान...

Rohit Banchhor
27 Jan 2023 11:47 AM GMT
MP Accident
x

बड़वानी। MP Accident जिले के मुंबई-आगरा नेशनल हाइवे पर बीती रात खराब लोडिंग वाहन को सड़क के किनारे लगाने के लिए धक्का लगा रहे लोगों को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें …

MP Accident

बड़वानी। MP Accident जिले के मुंबई-आगरा नेशनल हाइवे पर बीती रात खराब लोडिंग वाहन को सड़क के किनारे लगाने के लिए धक्का लगा रहे लोगों को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : MP Accident : बाराती बस बाइक सवार को मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसी, दो की गई जान…

बता दें कि घटना देर रात की है। जहां लोडिंग वाहन चलते-चलते रुक गया। सड़क पर जाम न लगे इसे लेकर कुछ लो उसे पीछे से धक्का लगा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को कुचल दिया। प्रत्‍यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 3 लोगों के चिथड़े उड़ गए। उनके शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर बचाव दल व पुलिस पहुंची व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Next Story