Begin typing your search above and press return to search.
Accident

MP Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, मां-बेटे की गई जान...

Rohit Banchhor
1 May 2023 11:39 AM GMT
MP Accident
x

इटारसी। MP Accident केसला थाना क्षेत्र के ग्राम चांदकिया के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक पति को खरोच तक नहीं आई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के …

MP Accident

इटारसी। MP Accident केसला थाना क्षेत्र के ग्राम चांदकिया के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक पति को खरोच तक नहीं आई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : MP Accident : तेज रफ्तार बाइक और पिकअप आपस में भिड़ी, दो की गई जान, 4 गंभीर…

बता दें कि शाहपुर निवासी उर्मिला अपने तीन साल के पुत्र इंददेव और पति के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर अपनी मायके ग्राम रांझी जा रही थी। ट्रैक्टर उसका पति चला रहा था। तभी ग्राम चांदकिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नीचे दबे माँ और बेटे को बाहर निकाला। जिससे दोनों की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में ट्रैक्टर चालक महिला के पति को कोई चोट नहीं आई है। केसला पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Next Story