Begin typing your search above and press return to search.
Food & Cuisine

Food & Cuisine : घर पर बनाएं स्पेशल मैंगो खस्ता कचौड़ी, चांटते रह जाएंगे सब उंगलियां, आइए देखें रेसिपी...

Rohit Banchhor
6 May 2023 11:18 AM GMT
Food & Cuisine
x

Food & Cuisine : गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फ्रूट आम होता है। आम खाने में जितने टेस्टी होते हैं, उतने ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आज हम आपको आम के एक यूनिक रूप से मिलवाएंगे, इस आर्टिकल में हम आपको मैंगो क्रिस्पी कचौड़ी की …

Food & Cuisine

Food & Cuisine : गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फ्रूट आम होता है। आम खाने में जितने टेस्टी होते हैं, उतने ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आज हम आपको आम के एक यूनिक रूप से मिलवाएंगे, इस आर्टिकल में हम आपको मैंगो क्रिस्पी कचौड़ी की बहुत ही आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आपने शायद ही पहले खाया होगा। आइये देखतें हैं, मैंगो खस्ता कचौड़ी की आसान रेसिपी।

Read More : Fine on Food Blogger : फूड ब्लॉगर लड़की ने कर दी सारी हदें पार! लगा लाखों का जुर्माना, जानें वजह…

मैंगो खस्ता कचौड़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट्स
मैदा, तेल, नमक, मूंग दाल (2 घंटे भिगोई हुई), हरा धनिया, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, अदरक पाउडर, गरम मसाला, जीरा, आम की चटनी, सजाने के लिए सेव

Read More : Railway Free Food : अगर रेलवे ने की ये गलती, तो यात्रियों के सीट पर आएगा फ्री खाना, इस सुविधा का भी मिलेगा लाभ

बनाने की विधि-
मैंगो खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में मैदा, नमक, तेल और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूथ लेना है। इसके बाद आटे को ढक्कर कम से कम 15-20 मिनट के लिए रखे रहने दें। इसके बाद भिगी हुई मूंग की दाल को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें और फिर दाल को एक कढ़ाई में डालकर अन्य सभी मसालों के साथ फ्राई कर लें। रखे हुए आटे की लोइयां बनाकर पूड़ी जैसा गोल बेल लें। अगले स्टेप में इन पूड़ियों के अंदर मूंग दाल की स्टफिंग भर कर उसे चरों साइड से बंद कर दें। थोड़ा-थोड़ा बेलें और एक प्लेट में अलग रख दें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और फिर इसमें कचौड़ी डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें। आपकी मैंगो खस्ता कचौड़ी तैयार है, अब इसे सेव से गार्निश कर के आम की चटनी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

Next Story