Begin typing your search above and press return to search.
HEALTH

Health Tips : गर्मियों के मौसम में मौसंबी का जूस है फायदेमंद, इन समस्याओं को दूर करने में है सहायक...

Rohit Banchhor
3 May 2023 10:42 AM GMT
Health Tips
x

Health Tips : मौसंबी के फल को विटामिन सी का मुख्य स्त्रोत माना गया है। ये फल के जूस का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटैशियम, फोलेट और कई गुण मौजूद होते हैं। तो चलिए जानते हैं, मौसंबी जूस …

Health Tips

Health Tips : मौसंबी के फल को विटामिन सी का मुख्य स्त्रोत माना गया है। ये फल के जूस का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटैशियम, फोलेट और कई गुण मौजूद होते हैं। तो चलिए जानते हैं, मौसंबी जूस पीने के फायदे।

Read More : Health Tips : बासी रोटी फेंकने की गलती ना करें, डाइजेशन के साथ शुगर और ब्लड प्रेशर को करती है कंट्रोल, जाने और भी फायदें…

कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल-
मौसंबी के जूस में कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी हाइपरलिपिडेमिक कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है।
अस्थमा की समस्या को करता है दूर-
मौसंबी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में मौसंबी का जूस जरूर शामिल करना चाहिए।
कब्ज की समस्या-
अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो मौसंबी का जूस आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। यह कब्ज से राहत दिलाने में काफी मददगार है।

Read More : Health Tips: देखते ही देखते छू-मंतर हो जाएगी पेट की चर्बी, बस सुबह नाश्ते के समय में करना होगा ये बदलाव, परिणाम देख खुद रह जाएंगे दंग

वजन कम करने में है सहायक-
मौसंबी में विटामिन-सी पाया जाता है। जो फैट्स को कम करने में मदद करता है। गर्मियों में आप इसे वेट लॉस जर्नी में शामिल कर आसानी से वजन कम कर सकते हैं।
पिंपल्स की समस्या को करता है दूर-
मौसंबी के जूस में नेचुरल ब्लीचींग एजेंट गुण पाए जाते हैं। यह पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है, जिससे स्किन ग्लोइंग होती है। इसके लिए आप नियमित रूप से मौसंबी के जूस का सेवन कर सकते हैं।
डार्क सर्कल से राहत दिलाए-
आजकल डार्क सर्कल की समस्या आम है। इससे राहत पाने के लिए रोजाना मौसंबी जूस को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
बालों के लिए फायदेमंद-
मौसंबी जूस में विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह बालों को स्वस्थ रखने में काफी सहायक माना जाता है। अगर आप स्कैल्प संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो मौसंबी के जूस का सेवन कर सकते हैं।

Next Story