Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

Sumbul Touqeer: बंदर के हमले का शिकार हुईं इमली! आनन-फानन में कराया गया अस्पताल में भर्ती, जानिए अभी कैसी है एक्ट्रेस की हालत?

Sharda Kachhi
24 March 2023 7:43 AM GMT
Sumbul Touqeer:
x

Sumbul Touqeer:

Sumbul Touqeer: मुंबई: टीवी सीरियल इमली से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर के साथ बड़ा हादसा हो गया है. ख़बरों के मुताबिक, अपनी बहन के साथ ट्रिप पर पहुंचीं अभिनेत्री को बंदर ने काट लिया है। इसके बाद सुंबुल को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। read more: Jio …

Sumbul Touqeer:
Sumbul Touqeer:

Sumbul Touqeer: मुंबई: टीवी सीरियल इमली से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर के साथ बड़ा हादसा हो गया है. ख़बरों के मुताबिक, अपनी बहन के साथ ट्रिप पर पहुंचीं अभिनेत्री को बंदर ने काट लिया है। इसके बाद सुंबुल को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।

read more: Jio Cricket Plans: अब IPL देखने में नहीं आएगी कोई रुकावट, क्योंकि JIO लेकर आया है ये 6 नए धमाकेदार प्लान्स, ‘फ्री’ में उठा सकेंगे फुल टू मजा

Sumbul Touqeer: सुंबुल हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। इसके बाद से वह लगातार म्यूजिक वीडियो और कुछ प्रोजेक्ट में कैमियो करती नजर आ रही हैं। इन्हीं सबके बीच सुंबुल हाल ही में अपनी बहन उल्का गुप्ता के साथ अपने पहले ट्रिप पर गई थीं। दोनों बहनें ऊटी पहुंची ही थीं कि सुंबुल को वहां एक बंदर ने काट लिया। बंदर के काटने के बाद उनकी बहन उल्का ने उनको अपने दोस्त के साथ मिलकर अस्पताल पहुंचाया।

read more: Petrol-diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी…फटाफट फुल करा लें टैंक, वरना जेब पर पड़ेगा ऐसा असर, यहाँ चेक करें ताजा रेट

Sumbul Touqeer: इस घटना के बाद सुंबुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो साझा किया। इसमें एक तरफ वह अपने शरीर पर बंदर के काटने का निशान दिखा रही हैं और दूसरी तरफ बंदर बैठा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में एक तरफ लिखा आर्ट और दूसरी तरफ आर्टिस्ट लिखा। बता दें कि कुछ दिन पहले दोनों बहनों का वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर जाती हुई नजर आ रही थीं।

Sumbul Touqeer: वीडियो साझा करते हुए उल्का ने लिखा था- 'हमारी पहली फ्लाइट साथ में। हम दोनों एयरपोर्ट पर भाग रहे हैं।' इसके अलावा दोनों बहनों ने ऊटी से और भी कई तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में सुंबुल ठंड में गर्म-गर्म चाय का लुत्फ लेती नजर आ रही हैं।

Next Story