UP Accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने अलाव ताप रहे लोगों को रौंदा, तीन की गई जान...

देवरिया। UP Accident जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव चैक में आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सायकिल सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे अलाव ताप रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कंटेनर चालक भी घायल हो गया है। घटना …
देवरिया। UP Accident जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव चैक में आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सायकिल सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे अलाव ताप रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कंटेनर चालक भी घायल हो गया है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तीनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More : UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक और कार में हुई भिड़ंत, कार सवार पुलिस इंस्पेक्टर की गई जान…
बता दें कि ग्राम बरांव के चैराहे में कुछ लोग शुक्रवार की सुबह ठंड से बचने के लिए सड़क किनारे अलाव जलाकर बैठे हुए थे। उसी दौरान बोल्डर से लदे बेकाबू कंटेनर ने सायकिल सवार को कुचलकर भागने लगा। भागने के दौरान कंटेनर चालक ने अलाव ताप रहे लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद कंटेनर एक मकान में जाकर घुस गया। इस हादसे में सुनील मद्देशिया 45 वर्ष, गौरी 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More : UP Accident : कोहरे की वजह से हुआ हादसा, तेज रफ्तार इको कार ट्रक में जा घुसी, महिला की गई जान, तीन घायल…
वहीं घायल सायकिल सवार पारस ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में कंटेनर चालक भी घायल हो गया है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस व एसपी ने हालात खराब ना हो इसके लिए कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
