MP Accident : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, डीपीएसी स्कूल की प्रिंसपल की गई जान…
उज्जैन। MP Accident जिले के मक्सी रोड जसवंतपुरा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल घायल हो गई। दुर्घटना के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Read More : MP Accident : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की गई जान, 20 घायल…
बता दें कि मृितका प्रधान अध्यापिका का नाम रेखा पिल्लई 60 वर्ष शिव वाटिका ग्राम निपानिया इंदौर की रहने वाली थी। बताया जाता है कि रेखा हर रोज उज्जैन डीपीएस स्कूल आती जाती थी। वह पिछले 4 साल से प्रिंसिपल पद पर पदस्थ थी। हर रोज की तरह सुबह लगभग 8 बजे वह स्कूल से निकली थी। इसी दौरान धनरावता और करोंदिया के बीच उनकी गाडी अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाती है। दुर्घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
Read More : MP Accident : ट्रैफिक विभाग के टो वाहन की चपेट में आने से रेलवे के रिटायर्ड चीफ कंट्रोलर की हुई मौत…
उन्हें हादसे के तुरंत बाद ही अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि कार के सामने कोई जानवर आ गया होगा, उसे बचाने के चक्कर में प्रिंसिपल की कार पेड़ से टकराई होगी। मृतका के पति चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तथा उनका एक पुत्र त्रिदेव सिंगापुर में रहता है। वहीं उनके ड्राइवर ने बताया कि वो हर शनिवार को कार खुद चलाकर ले जाती थी। नागझिरी पुलिस ने बताया कि रेखा पिल्लई के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=nmT9FOX4K6M
