Begin typing your search above and press return to search.
Accident

MP Accident : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की गई जान, 20 घायल...

Rohit Banchhor
15 Jan 2023 9:17 AM GMT
MP Accident
x

खरगोन। MP Accident जिले के ग्राम बाघपाल के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि बस इंदौर से खंडवा जा रही थी तभी यह हादसा हुआ है। …

MP Accident

खरगोन। MP Accident जिले के ग्राम बाघपाल के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि बस इंदौर से खंडवा जा रही थी तभी यह हादसा हुआ है। घायल यात्रियों को बड़वाह के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : MP Accident : रेलवे के निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरी बोलेरो, एक की मौत, 6 घायल…

बता दें कि शर्मा ट्रेवल्स की यात्री बस सवारियों को लेकर खंडवा से इंदौर जा रही थी। तभी रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम बाघफल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत की खबर सानमें आई है। वहीं अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मोर्चा संभाला और लोगों को क्षतिग्रस्‍त बस से निकाला।

Next Story