Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

UP Crime : प्रेमी के साथ बहन को देखा आपत्तिजनक हालत में, गला दबाकर ली जान...

Rohit Banchhor
6 Jan 2023 3:14 PM GMT
UP Crime
x

संभल। UP Crime उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Read More : UP Crime …

UP Crime

संभल। UP Crime उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : UP Crime : गन्ने के खेत में मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि मृतिका का प्रेम-प्रसंग बुलंदशहर के रहने वाला राजकुमार के साथ चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात युवती से मिलने के लिए प्रेमी उसके घर पर आया था। शुक्रवार की सुबह कुछ आवाज होने पर युवती के भाई नितिन की नींद खुल गई। इसके बाद वह बहन के कमरे में गया। वहां भाई ने देखा कि बहन प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में है।

Read More : UP Crime : नाबालिग बेटे के साथ मिलकर महिला ने ली पति की जान, दोनों हिरासत में…

यह देखकर वह आग बबूला हो गया। इसी बीच प्रेमी मौका देखकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story