Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : बाल सुधार गृह से भागे दो अपचारी बालक, गिनती के दौरान पाया कम, एक पकड़ाया...

Rohit Banchhor
28 Dec 2022 2:14 PM GMT
UP News
x

कानपुर। UP News शहर के राजकीय बालगृह के दो अपचारी बालक ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। देर रात जब किशोरों की गिनती की गई, तो दो किशोर कम मिले। इसके बाद बालगृह में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आनन-फानन में कल्याणपुर थाने में दो किशोर के गायब होने की सूचना दी। इसके बाद मामला दर्ज …

UP News

कानपुर। UP News शहर के राजकीय बालगृह के दो अपचारी बालक ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। देर रात जब किशोरों की गिनती की गई, तो दो किशोर कम मिले। इसके बाद बालगृह में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आनन-फानन में कल्याणपुर थाने में दो किशोर के गायब होने की सूचना दी। इसके बाद मामला दर्ज कर दोनों की छानबीन शुरू की गई।

Read More : UP News : घर में दो बच्चों सहित मां की मिली लाश, पिता की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि जानकारी के अनुसार कल्याणपुर के बिठूर रोड स्थित राजकीय बाल गृह में 40 किशोर हैं। यहां से मंगलवार की शाम फतेहगढ़ का रहने वाला 16 साल का किशोर और कानपुर देहात का वाला 15 साल का किशोर लापता हो गया। दरअसल, यह दोनों खेलकूद के दौरान शौचालय में लगे रोशनदान की ग्रिल को तोड़कर भाग गए थे। इस बात की जानकारी कर्मचारियों को तब मिली, जब गिनती में दो किशोर कम पाए और होमगार्ड और पुलिसकर्मियों के खोजबीन के दौरान शौचालय का रोशनदान टूटा हुआ मिला। इसके बाद यहां के प्रभारी अधीक्षक ने कल्याणपुर थाने में बालगृह से फरार हुए किशोरों की जानकारी दी।

Read More : UP News : दो सगे भाईयों की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी…

वहीं, थाना प्रभारी कल्याणपुर के निर्देश पर पुलिस टीम राजकीय बाल गृह से फरार हुए किशोरों की तलाश में जुट गई। इसके बाद एक किशोर को पकड़ लिया गया। मामले में कानपुर के ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया, कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बने राजकीय बाल गृह बालक से दो किशोर के भागने का मामला सामने में आया था। इसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई। फिलहाल, एक किशोर को बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह घूमने फिरने के लिए बालगृह से भाग गए थे। उसका अंदर में मन नहीं लग रहा था, पुलिस दूसरे की तलाश कर रही है।

Next Story