Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : घर में दो बच्चों सहित मां की मिली लाश, पिता की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
28 Dec 2022 11:50 AM GMT
UP News
x

बलरामपुर। UP News जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों सहित मां की मौत हो गई। वहीं पिता की हालत गम्भीर है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल पिता को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया …

UP News

बलरामपुर। UP News जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों सहित मां की मौत हो गई। वहीं पिता की हालत गम्भीर है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल पिता को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है। मौत कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

Read More : UP News : परिजन कर रहे थे शादी की तैयारी, बेटी 3 लाख नकदी सहित गहने लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार…

बता दें कि ग्राम बौढ़खरी निवासी मंटोले 42 वर्ष 6 साल से उतरौला कस्बे से सटे लालगंज में किराए के मकान में रहते थे। वह कस्बे में पानी पूरी का ठेला लगाते थे। उनके साथ पत्नी रेखा 38 वर्ष और बेटी लक्ष्मी 11 वर्ष व बेटा कान्हा 8 वर्ष रहता था। बुधवार को जब सुबह दस बजे के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को जानकारी दी गई।

Read More : UP News : लूडो में पत्नी ने खुद को लगाया दांव, मकान मालिक से हारी, पति ने लगाई मदद की गुहार

इस पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा काटकर खुलवाया। अंदर देखा तो चारों बेसुध पड़े थे। मंटोले की सांस चल रही थी, ऐसे में तत्काल उसे अस्पताल भिजवाया गया। जबकि रेखा, लक्ष्मी व कान्हा दम तोड़ चुके थे। मौके पर चिकित्सकों की टीम बुलाई गई। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

Next Story