Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : दो सगे भाईयों की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
26 Dec 2022 1:49 PM GMT
UP News
x

मेरठ। UP News जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र के ग्राम अम्हेड़ा के एक घर में दो सगे भाईयों की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले को जांच में …

UP News

मेरठ। UP News जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र के ग्राम अम्हेड़ा के एक घर में दो सगे भाईयों की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Read More : UP News : लूडो में पत्नी ने खुद को लगाया दांव, मकान मालिक से हारी, पति ने लगाई मदद की गुहार

बता दें कि मृतक का नाम मीरपाल 44 वर्ष और उसका छोटा भाई 26 वर्ष है। दोनों ग्राम अम्हेड़ा के रहने वाले थे। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस अधिकारी ने बताया कि अम्हेड़ा गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह सुबह उठी तो उसने देखा कि उसके दोनों बेटे बगल में मृत पड़े हैं। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मीरपाल की पत्नी कई साल पहले

Read More : UP News : घरौंदा बनाने मिट्टी लेने गई चार बच्चियों की नदी में डूबने से हुई मौत, एक लापता…

उसे छोड़कर चली गई थी और छोटे भाई विकास की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। उन्होंने कहा कि विकास की पत्नी भी पिछले चार महीने से उसे छोड़कर अलग रह रही है और दोनों ही भाइयों का अपनी पत्नियों से विवाद चल रहा है। एसएसपी के कहा कि अभी मौत का कारण पता नहीं चल सका है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारणों का पता चल पाएगा।

Next Story