Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : लूडो में पत्नी ने खुद को लगाया दांव, मकान मालिक से हारी, पति ने लगाई मदद की गुहार

Rohit Banchhor
5 Dec 2022 12:46 PM GMT
UP News
x

प्रतापगढ़। UP News शहर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने मकान मालिक के साथ पति की गैर-मौजूदगी में लूडो खेलती रही और जब पैसा खत्म हो गया तो खुद को ही दांव पर लगा दिया। फिर मकान मालिक के सामने खुद को हार गई। इस बात की जानकारी होने के बाद पीड़ित …

UP Newsप्रतापगढ़। UP News शहर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने मकान मालिक के साथ पति की गैर-मौजूदगी में लूडो खेलती रही और जब पैसा खत्म हो गया तो खुद को ही दांव पर लगा दिया। फिर मकान मालिक के सामने खुद को हार गई। इस बात की जानकारी होने के बाद पीड़ित पति ने पुलिस चौकी में कार्रवाई के लिए मदद की गुहार लगाई है।

Read More : UP News : कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान दो बहनें गंगा में डूबी, तलाश जारी…

बता दें कि पीड़ित पति का दावा है कि वह देवकली में किराए के मकान में रहता था। 6 माह पहले वह रोजी रोटी के सिलसिले में राजस्थान के जयपुर चला गया था और कमाई करके पत्नी को पैसे भेजता रहा। उन्हीं पैसों को महिला अपने मकान मालिक के साथ जुए में उड़ाती रही। पैसे खत्म होने के बाद उसने खुद को भी दांव पर लगा दिया और खुद को हार गई। इस बात की जानकारी जयपुर और

Read More : UP News : घरौंदा बनाने मिट्टी लेने गई चार बच्चियों की नदी में डूबने से हुई मौत, एक लापता…

दिल्ली में मजूदरी कर रहे पति को पत्नी ने ही फोन पर दी और कहा कि मैं खुद को लूडो में हार गई हूं। आकर लिखा-पढ़ी कर लो, अब हमारे चक्कर में पड़ोगे तो काटकर फेंक दिए जाओगे। पीड़ित पति के मुताबिक, वह रामपुर बेल्हा का निवासी है। उसकी शादी अमेठी जनपद में हुई थी। पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं। उसने बताया कि लूडो में हारने के बाद पत्नी अब मकान मालिक के साथ ही रह रही है। मैंने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है।

Next Story