Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : घरौंदा बनाने मिट्टी लेने गई चार बच्चियों की नदी में डूबने से हुई मौत, एक लापता...

Rohit Banchhor
22 Oct 2022 3:55 PM GMT
UP News
x

सुल्तानपुर। UP News जिले के मोतिगपुर थाना क्षेत्र के पेमापुर खजूरी गांव स्थित मझुई नदी में आज सुबह चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक बच्ची लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Read …

UP News

सुल्तानपुर। UP News जिले के मोतिगपुर थाना क्षेत्र के पेमापुर खजूरी गांव स्थित मझुई नदी में आज सुबह चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक बच्ची लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : UP News : दो मंजिला मकान भरभरा गिरा, महिला की मौत, कई घायल…

बता दें कि पेमापुर खजुरी गांव में रहने वाली अंजान 15 वर्ष, नाजमा 12 वर्ष, आशिया 13 वर्ष, आसमीन 12 वर्ष तथा 9 वर्ष खुशी व 7 वर्ष की पुतला दीपावली के लिए घर के सामने घरौंदा बनाने के लिए पास के गांव भरौपुर से होकर निकली मझुई नदी से सफेद मिट्टी लाने गईं थी। इसमें से एक बच्ची पुतला नदी के किनारे खड़ी थी। पांच नदी में मिट्टी लेने उतरीं। दोपहर बाद करीब सवा 2 बजे अचानक पांचों बच्चियां नदी में डूबने लगीं।

Read More : UP News : सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आए दो मजदूर, दोनों की हुई मौत…

उन्हें डूबता देख पुतला ने दौड़कर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने नदी में घुसकर खोजबीन शुरू की। धीरे-धीरे एक-एक कर अंजान, नाजमा, आशिया, आसमीन के शव नदी से निकाले गए। वहीं खुशी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसओ राजकुमार वर्मा ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं एसडीएम जयसिंहपुर संजीव यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

Next Story