Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
19 Nov 2022 2:45 PM GMT
CG Crime
x

जांजगीर-चाम्पा। CG Crime सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में जांजगीर पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। Read More : CG Crime : घरेलू विवाद में सौतेले पिता ने की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार… बता …

CG Crime

जांजगीर-चाम्पा। CG Crime सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में जांजगीर पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है।

Read More : CG Crime : घरेलू विवाद में सौतेले पिता ने की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

बता दें कि गढ़ोला निवासी विनय पाटले 38 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि आरोपी रतन गौरहा 56 वर्ष एवं उसकी पत्नी गिरजा गौरहा 51 वर्ष ने नवंबर 2017 से मार्च 2018 के मध्य सहायक विकास विस्तार अधिकारी में नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की ठगी किया है।

Read More : CG Crime : दिनदहाड़े एसईसीएल कर्मचारी के घर चोरों ने बोला धावा, जेवर सहित नकदी पार…

प्रार्थी ने अपने पिता के एकाउंट से 7 लाख रूपए आरोपी रतन के खाते में ट्रांसफर किया और 1 लाख रूपए नकद रकम दिया। जिसके बाद भी दंपत्ति द्वारा नौकरी नहीं दिलवाया गया। जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story