Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : चाकू से हमला कर महिला ने की सौतन की हत्या, थाना में किया सरेंडर...

Rohit Banchhor
18 Nov 2022 10:07 AM GMT
CG Crime
x

दंतेवाड़ा। CG Crime जिले के बचेली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी सौतन पर चाकू से हमला कर ताबड़तोड़ हत्या कर दी। हत्या के वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद को थाने में सरेंडर कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया है। …

CG Crime

दंतेवाड़ा। CG Crime जिले के बचेली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी सौतन पर चाकू से हमला कर ताबड़तोड़ हत्या कर दी। हत्या के वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद को थाने में सरेंडर कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया है।

Read More : CG Crime : सूनसान इलाकों में राहगीरों को बनाता था शिकार, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

बता दें कि आरोपी महिला का पति देवाराम भास्कर बचेली एनएमडीसी का कर्मचारी है। देवा राम भास्कर को 35 साल की विधवा महिला मीना मंडावी से प्यार हो गया था। पिछले 7-8 महीनों से दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। इस बात की जानकारी जब देवा राम भास्कर की पत्नी सुक्को बाई भास्कर 45 वर्ष को मिली तो उसने पति को प्रेमिका से दूर रहने कहा, लेकिन पति नहीं माना।

Read More : CG Crime : बिजली ऑफिस में डकैती का हुआ खुलासा, अपचारी बालक सहित 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार…

उनका रिश्ता और गहरा होता गया। फिर पति की बेवफाई से तंग आकर सुक्को बाई शुक्रवार की सुबह मीणा मंडावी के घर पहुंच गई। मीणा उस वक्त घर पर अकेली थी। दोनों महिलाओं के बीच पहले विवाद हुआ। लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि सुक्को बाई अपने पास रखे चाकू से मीना के सिर और गले पर वार कर दी।

Next Story