Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : मौलिक अधिकार और कर्त्तव्यों के बारे में एनसीसी ने निकाली जन जागरूकता रैली...

Rohit Banchhor
17 Nov 2022 1:01 PM GMT
CG News
x

तिल्दा-नेवरा, अजय नेताम। CG News आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान में एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशन में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022 तक आम जनता को कानून के तहत मौलिक अधिकार और …

CG News

तिल्दा-नेवरा, अजय नेताम। CG News आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान में एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशन में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022 तक आम जनता को कानून के तहत मौलिक अधिकार और मौलिक कर्त्तव्यों के बारे में जनजागरूकता अभियान चलाया गया,

Read More : CG News : तालाब में मिली नाबालिग छात्रा की लाश, पुलिस जांच में जुटी…

जिसके तहत आज तिल्दा के व्यवहार न्यायालय मजिस्ट्रेट आलोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में बीएनबी हायर सेकंडरी स्कूल नेवरा और स्वामी आत्मानंद स्कूल नेवरा के एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाईड, रोवर-रेंजर के विद्यार्थियों ने जनजागरूकता रैली निकाली। रैली व्यवहार न्यायालय तिल्दा से निकलकर सिन्धी कैंप मुख्य बाजार से होते हुए पंडित दिनदयाल चौक मार्ग पर से होते हुए पूरे जोशो-खरोश से जनजागरूकता नारों के साथ अंत में व्यवहार न्यायालय तिल्दा में समाप्त हुआ।

CG News

रैली की शुरुआत में मजिस्ट्रेट आलोक पाण्डेय ने रैली के उद्देश्यों के बारे में प्रकाश डाला और रैली समाप्ति के बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को पास्को एक्ट एवं सोशल मीडिया आईटी एक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष और 21 वर्ष के बाद बालिका-बालक कानूनन व्यस्कता की श्रेणी में आते हैं इनके पहले किए गए विवाह गैरकानूनी होते हैं। इस तरह उन्होंने सायबर अपराध और रोजमर्रा की हो रही अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए इनसे बचने के लिए कहा।

Read More : CG News : तीसरे माले से कुदकर युवक ने दी जान, जाने क्या है वजह…

इस रैली में बीएनबी हायर सेकंडरी स्कूल नेवरा के प्राचार्य राजेश कुमार चंदानी, सेजेस के प्राचार्य दुष्यंत सोनी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तिल्दा से अभिमन्यु वर्मा, नायब नाजीर रघुवीर सिंह ठाकुर, पीएलव्ही रिखीराम वर्मा, अधिवक्ता दिलीप देवांगन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम वाधवा सहित न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story