Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Accident : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 27 घायल...

Rohit Banchhor
14 Nov 2022 9:27 AM GMT
CG Accident
x

बलरामपुर। CG Accident जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मनोहरपुर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 27 लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वहीं 6 की हालत नाजुक बताई जा …

CG Accident

बलरामपुर। CG Accident जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मनोहरपुर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 27 लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वहीं 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Read More : CG Accident : शिक्षक व बच्चों से भरी स्कूल बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 7 घायल, 2 की हालत गंभीर…

बता दें कि ट्रैक्टर में 30 मजदूर सवार थे जो धान और मक्के की फसल काटने के लिए खेत में जा रहे थे। इस हादसे में 27 लोगों को काफी ज्यादा चोटें लगी हैं उनमें 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह सभी मजदूरों ट्रैक्टर में सवार होकर पौड़ीखुर्द जा रहे थे तभी रास्ते में उनका ट्रैक्टर लगभग 30 फीट गहरे खाई में जा गिरा और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

Read More : CG Accident : बीती रात बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार, व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस…

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं 6 गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रिफर किया गया है।

Next Story