Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : बीती रात बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार, व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस...

Rohit Banchhor
13 Nov 2022 11:16 AM GMT
Big Accident
x

कांकेर। CG Accident जिले के भानुप्रतापुर से संबलपुर के मध्य बीती रात एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। Read More : CG Accident : …

Big Accident

कांकेर। CG Accident जिले के भानुप्रतापुर से संबलपुर के मध्य बीती रात एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार युवक की जान…

बता दें कि मृतक का नाम कुशल ठाकुर बताया जा रहा है। वह भानूप्रतापपुर से संबलपुर की ओर रात लगभग 11 बजे अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को भानुप्रतापपुर अस्पताल में रखा है। एसडीओपी पैंकरा ने बताया कि कल रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। जांच के बाद आज सुबह मृतक की पहचान हो गई है। मृतक का नाम कुशल ठाकुर ग्राम शाल्हे निवासी बताया जा रहा है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

Next Story