Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : दो मंजिला मकान भरभरा गिरा, महिला की मौत, कई घायल...

Rohit Banchhor
19 Oct 2022 3:13 PM GMT
UP News
x

फिरोजाबाद। UP News जिले के जसराना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नथुआ में आज सुबह एक दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक महिला की दबने से मौत हो गई वहीं कई लोग दब गए। जिन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। Read More : UP News : सेप्टिक …

UP News

फिरोजाबाद। UP News जिले के जसराना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नथुआ में आज सुबह एक दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक महिला की दबने से मौत हो गई वहीं कई लोग दब गए। जिन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Read More : UP News : सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आए दो मजदूर, दोनों की हुई मौत…

बता दें कि जानकारी के अनुसार ग्राम नगला नथुआ में शीशराम का परिवार रोजाना की तरह अपने मकान में सो रहा था। तभी बुधवार की सुबह 4 बजे तेज आवाज के साथ अचानक मकान गिर गया। मकान गिरने से मकान के अंदर सो रहे परिजन मलबे में दब गए। तेज आवाज के साथ मकान गिरने से लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला।

Read More : UP News : जर्जर मकान को किया जा रहा था ध्वस्त, निकलने लगे चांदी के सिक्के, लोगों की लगी भीड़…

घायलों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए भेजा। जहां महिला संगीता और रुबी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रूबी की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर एसडीएम विवेक राजपूत, सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाल आजाद पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।

Next Story