CG Accident : यात्री बस पेड़ से टकराई, कई घायल, चार की हालत गंभीर…
बिलासपुर। CG Accident जिले के बेलगहना में केंद्रा घाट के पास आज सुबह राजधानी ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार सभी यात्रियों को चोट आई है। वहीं चार यात्रियों की हालत गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More : CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, दो घायल…
बता दें कि राजधानी ट्रेवेल्स की स्लीपर बस बुधवार सुबह प्रयागराज से बिलासपुर के लिए आ रही थी। बस बेलहगना में केंदा घाट के पास पहुंची थी कि तभी चालक बस में नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
Read More : CG Accident : दो बाइक आपस में टकराई, जीजा-साले की मौत, दो घायल…
हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे के समय बस में 25 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। घाटी पर मोड़ होने के चलते चालक नियंत्रण नहीं रख सका। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
