Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे घर...

Rohit Banchhor
15 Oct 2022 1:37 PM GMT
CG Accident
x

धमतरी। CG Accident जिले के कुरूद स्थित संगवारी ढाबा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों छठी कार्यक्रम से घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। Read More : CG Accident : कलेक्टर …

CG Accident

धमतरी। CG Accident जिले के कुरूद स्थित संगवारी ढाबा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों छठी कार्यक्रम से घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Read More : CG Accident : कलेक्टर से मिलकर गांव लौट रहे थे ग्रामीण, अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, 1 की मौत, 4 घायल…

बता दें कि नगर पंचायत कुरूद के डबरापारा वार्ड नं 8 निवासी शिरवंती बाई 40 वर्ष और उसके देवर का लड़का डागेंद्र ढीमर 20 वर्ष शुक्रवार को ग्राम भटगॉव खोरपा छठी कार्यक्रम में गए थे, जहां से शनिवार को सुबह वापस अपने मोटरसाइकिल से वापस कुरूद आ रहे थे।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ी, एक की मौत, दो घायल…

तभी करीब 10 बजे कुरूद संगवारी ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जबरदस्त ठोकर मारकर फरार हो गया। जिससे माँ बेटे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए चीर घर भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Next Story