Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : कलेक्टर से मिलकर गांव लौट रहे थे ग्रामीण, अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, 1 की मौत, 4 घायल...

Rohit Banchhor
14 Oct 2022 4:10 PM GMT
CG Accident
x

दंतेवाड़ा। CG Accident जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम सुरनार के पहले टर्निंग प्वाइंअ के पास आज शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए है। जिन्हे उपचार के लिए दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया …

CG Accident

दंतेवाड़ा। CG Accident जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम सुरनार के पहले टर्निंग प्वाइंअ के पास आज शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए है। जिन्हे उपचार के लिए दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ी, एक की मौत, दो घायल…

बता दें कि ग्राम सुरनार के कुछ ग्रामीण शुक्रवार को दंतेवाड़ा के कलेक्टर विनीत नंदनवार से मुलाकात कर गांव लौट रहे थे। शाम के समय सुरनार गांव से पहले बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर टर्निंग पॉइंट पर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर जब घायलों पर पड़ी तो उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, दोनों की हुई मौत…

कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम भी किया जा रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक घायलों और मृतक के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Next Story