Begin typing your search above and press return to search.
Bihar

Bihar news : गंगा नदी में नाव पलटी, 5 लापता, 2 महिलाओं का मिला शव, रेस्क्यू जारी...

Rohit Banchhor
15 Oct 2022 3:21 PM GMT
Bihar News
x

कटिहार। Bihar news जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई है। इस हादसे में 10 लोग डूब गए हैं, जिसमें 2 महिलाओं का शव बरामद किया गया है। वहीं 3 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया है। वहीं, अब भी 5 लोग लापता हैं। जिसकी …

Bihar  News

कटिहार। Bihar news जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई है। इस हादसे में 10 लोग डूब गए हैं, जिसमें 2 महिलाओं का शव बरामद किया गया है। वहीं 3 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया है। वहीं, अब भी 5 लोग लापता हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।

Read More : Bihar News : फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश, पुलिस जांच मेें जुटी…

बता दें कि सभी लोग मजदूरी करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी में नाव बेकाबू होकर पलट गई, जिसके बाद 3 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया है। वहीं अब तक 5 लोग लापता हैं। लापता में से 1 बच्चा और 3 महिलाएं बताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगा है।

Read More : Bihar News : सर्पदंश से दो लड़कियों की हुई मौत, झाड़-फूंक कराने के दौरान बिगड़ी तबियत…

गोताखोरों ने 19 वर्षीय रूबी कुमारी और 42 वर्षीय उमा देवी का शव नदी से बाहर निकाला है। वहीं लापता लोगों में 6 वर्षीय शकील आलम, 19 वर्षीय बबीता कुमारी, 51 वर्षीय दुखन पासवान, 16 वर्षीय रूचि कुमारी और 14 वर्षीय विकास कुमार लापता हैं। जहां नदी में गोताखोरों द्वारा लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है।

Next Story