Begin typing your search above and press return to search.
Bihar

Bihar News : फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश, पुलिस जांच मेें जुटी...

Rohit Banchhor
14 Oct 2022 11:44 AM GMT
Bihar News
x

बेगूसराय। Bihar News जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अंबा में आज सुबह एक महिला का शव उसके घर में ही फांसी के फंदे पर लटकते मिली। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को …

Bihar News

बेगूसराय। Bihar News जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अंबा में आज सुबह एक महिला का शव उसके घर में ही फांसी के फंदे पर लटकते मिली। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Read More : Bihar News : सर्पदंश से दो लड़कियों की हुई मौत, झाड़-फूंक कराने के दौरान बिगड़ी तबियत…

बता दें कि मृतिका की पहचान स्थानीय निवासी नितेश कुमार सिंह की पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के संबंध में परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Read More : Bihar News : छात्राओं के सवालों पर महिला IAS अधिकारी ने दिया था बेतुका जवाब, अब महिला आयोग ने थमाया नोटिस

लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराने आए लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण उक्त महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं, गांव के कुछ लोग हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप देना बता रहे हैं। फिलहाल तेघड़ा थाना की पुलिस आत्महत्या एवं हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है, उसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Next Story